खबर संसार हल्द्वानी। traffic चालान का आसानी से होगा निस्तारण, कोतवाली में खुल गया कार्यालय, हल्द्वानी की क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए एसएसपी नैनीताल ने आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में किया गया। traffic सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किय। आज 25 मार्च शुक्रवार पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के तृतीय तल में भी जनता की सुविधा हेतु ट्रैफिक सैल का शुभारंभ किया गया।
ये भी पढें- दो स्पा पर पुलिस का छापा मिली ये तमाम कमियां
traffic सैल का शुभारंभ
जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में CPU एवम् यातायात सैल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है। शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी traffic सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ–साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दान सिंह मेहता, वाचक एसएसपी नैनीताल तथा यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


