HomeNationalकुमार विश्वास पर IPC की 6 धाराओं में दर्ज हुआ केस, हो...

कुमार विश्वास पर IPC की 6 धाराओं में दर्ज हुआ केस, हो सकती है 5 साल की सजा

मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर आज पंजाब पुलिस पहुंच गई इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद पुलिस की तस्वीरें पोस्ट कर दी। उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम उन्हें नोटिस तामील करने पहुंची और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

कुमार पर 6 धाराओं में केस दर्ज

कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है। फिलहाल पंजाब पुलिस के अफसर इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की पुलिस की फोटो

बुधवार सुबह कुमार ने ट्वीट किया कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस उनके यहां आई है। एक समय मेरे द्वारा ही भगवंत मान को पार्टी में शामिल करवाया गया था। उन्होंने मान को आगाह किया कि दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की लोगों की ताकत से खेलने दे रहे हो, वह एक दिन मान और पंजाब को धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

पंजाब में सियासी बवाल

अकाली दल के प्रवक्ता चरनजीत बराड़ ने कहा कि कुमार विश्वास केजरीवाल के पुराने साथी रहे हैं। आज राजनीतिक बदलाखोरी की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अकाली दल इसकी निंदा करती है। इसकी जांच होनी चाहिए कि पंजाब पुलिस को कौन चला रहा है। अगर किसी ने दिल्ली में कुछ गलत किया तो वहां केस दर्ज करवाना चाहिए।

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पारंपरिक पार्टियों में क्या फर्क है। उन्होंने भगवंत मान से अपील की कि राजनीतिक बदले के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल न करें।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि यह तो कमाल ही है कि केजरीवाल निजी दुश्मनी निकालने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले तेजिंदर बग्गा और अब कुमार विश्वास के घर पुलिस का जाना दर्शाता है कि मान ने केजरीवाल के आगे घुटने टेक दिए हैं। पंजाब का तो भगवान ही मालिक है।

इसे भी पढ़े- बुलडोजर ने ताबड़तोड़ तोड़े अतिक्रमण दो घंटे में आया सुप्रीम आदेश यथा रखे!

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.