HomeNationalशिवाजी पार्क में ही होगी शिवसेना की दशहरा रैली : उद्धव ठाकरे

शिवाजी पार्क में ही होगी शिवसेना की दशहरा रैली : उद्धव ठाकरे

दशहरा रैली पर शिंदे और उद्धव गुट में जुबानी जंग तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्धव ने साफ किया की शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी।

उद्धव ने समर्थकों से भीड़ जुटाने की अपील की है। उधर शिंदे गुट भी शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने पर अड़ा हुआ है। यानी की दशहरा रैली को लेकर दोनों खेमों में तनातनी बढ़ती ही जा रही है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना छोड़कर जाने वालो को ठग बताया है।

मुबंई के पदाधिकारियों की बैठक ली

उद्धव ठाकरे ने आज मुबंई के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें दो कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है। जिसमें एक 21 तारीख को होने वाला कार्यक्रम है और दूसरा दशहरा रैली जो हर साल शिवाजी पार्क पर होता है। दोनों को लेकर चर्चा हुई है और उद्धव ठाकरे की तरफ से यही कहा गया है कि शिवसेना ही शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करेगी।

इससे पहले शिंदे गुट की तरफ से भी ये दावा आया है और उन्होंने भी लोकल बीएमसी के वार्ड ऑफिस में एप्लीकेशन दी हुई है। शिंदे गुट ने कहा है कि दशहरा रैली वो करना चाहते हैं।

ऐसे में अब सभी की निगाहें बीएमसी पर जाकर टिकी हैं। बीएमसी की तरफ से शिंदे गुट या उद्धव गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत दी जाती है। ज्ञात हो कि इससे पहले जब गणपति विसर्जन था तो दोनों गुट के लोगों का आमना-सामना हुआ था।

इसमें शिंदे गुट के विधायक के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी। ऐसे में ऐसी ही नोकझोंक दशहरा रैली के दौरान भी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.