Halswani, khabar sansar। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल (Inspiration Public School) में उत्तराखण्ड दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विशेष प्रार्थना सभा में यू0के0जी0 की छात्रा आदया जोशी के श्लोक से हुई। छात्र-छा़त्राओं ने मनोरम संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया।
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल (Inspiration Public School) के नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थी रंग-बिरंगी पौराणिक पोशाक पहन कर आये और कल्चरल कॉस्ट्यूम परेड में भाग लिया। उत्तराखण्ड की महिमा का गुणगान करते हुए यू0के0जी0 की छात्रा रूद्राणी रावत द्वारा एकल गीत व सामूहिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये।
राज्य की विशेषता के बारें में बच्चों को बताया
अपने राज्य की विशेषताएँ, प्राकृतिक सौन्दर्य, खान-पान, वेश-भूषा के बारे में कक्षा 12 की श्रेया नगरकोटी द्वारा सुन्दर वक्तव्य रखे गये। साथ ही उत्तराखण्ड से सम्बन्धित तथ्य कक्षा 5 की छात्रा प्राची सिंह डोगरा द्वारा सभा में बताए गए।
इसके अलावा उत्तराखण्ड के विशेष व्यंजनों को शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा बना कर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर डा0 गीतिका बल्यूटिया ने सभी को बधाई देते हुए राज्य की गरिमा व सुन्दरता को बनाए रखने के लिए कहा।
कार्यक्रम के दौरन इंस्पिरेशन स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन तनाया साह और मिहिका पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता पंत का विशेष योगदान रहा।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



