HomeUttarakhandजब भाजपा विधायक भी फरियादी बने जनता दरबार में

जब भाजपा विधायक भी फरियादी बने जनता दरबार में

ख़बर संसार हलद्वानी।जब भाजपा विधायक भी फरियादी बने जनता दरबार में! जी हा आश्चर्य हुआ जब भाजपा के दमदार वरिष्ठ पूर्व कैबिनेट और वर्तमान कालाढूंगी विधायक जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे। कमिश्नर  दीपक रावत के जनता दरबार में! जी हा दिन मंगलवार और मौका था और ठिकाना था कमिश्नर दीपक रावत का आवास। जी हां जो जनता दरबार हर शनिवार को लगता था वो आज मंगलवार को लगाया गया था।

वीडियो देखे https://youtu.be/FSNpORZay84

कारण शनिवार को नहीं लग पाया था।सभी अधिकारियों को बुलाया गया था फरियादी और पीड़ित लोग अच्छी खासी संख्या में पहुंचे हुए थे किसी का बैंक का काम था किसी का सिंचाई का किसी का काम,तो किसी का पानी कनेक्शन का काम तो कोई वन विभाग से संबंधित। कुछ लोग लालकुआं के भी आए थे। जो रेलवे फाटक के ऊपर ओवरब्रिज को लेकर मामला था। जिसमे दुकानदार दुहाई लगा रहे थे थोड़ा दूर से बना लो,ताकि हमारी दुकानें और दुकानदारी दोनो बच जाए।

जनता दरबार में सबसे मजेदार बात ये रही कि विधायक बंशीधर भगत खुद एक फरियादी के रूप में पहुंचे थे । विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने दरबार में ही जल संस्थान के अधिकारी श्रीवास्तव को डांट लगाई,और कहा ना तो तुम कोई काम करते हो ना ही तुम्हारा बोलने का तरीका। मैने साल भर से पैसा मंजूर किए है तुमने एक काम नहीं किया जल जीवन मिशन के बारे में जनता हमसे पूछ रही है हमारे कपड़े फाड़ेंगी। इन तमाम बातों पर एक्शन लेते हुए जांच आयुक्त दीपक रावत ने सीडीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है एक भी काम नहीं चल रहा अधिकारी से जब कहा गया कि लिस्ट पढ़ कर सुनाओ कहां काम चल रहा है तो कालाढूंगी की जगह कोटाबाग और नैनीताल के काम गिनाने लगा। इस पर विधायक और बिफर गए और कहा अरे मेरी विधानसभा का बताओ। हा एक काम मीठा आंवला का जरूर निकला जो चल रहा। आज अधिकांश विभाग में पीडब्ल्यूडी,सिंचाई,प्राधिकरण,बिजली,निगम तहसीलदार इत्यादि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.