HomeAdministrativeहिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ग‍िरा, कोई हताहत नहीं

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ग‍िरा, कोई हताहत नहीं

हमीरपुर, खबर संसार। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बृहस्पतिवार रात को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह पुल रात में जिस समय ढहा, उस समय निर्माण कर्मी वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। कुल 75 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2,423 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

ठेकेदार को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को पुल के निरीक्षण के दौरान तकनीकी कमियों का पता चला और ठेकेदार को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

जिले में विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि कार्यकारी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि वह फिर से घटनास्थल का दौरा करेंगे। पुल निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था। सरकार ठेकेदार को कुल लागत का 35 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.