HomeInternationalNepal में भी ह‍िंदू जनसंख्या घटी, Muslim और Christians की आबादी बढ़ी

Nepal में भी ह‍िंदू जनसंख्या घटी, Muslim और Christians की आबादी बढ़ी

आपने यह भी सुना होगा कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में हिंदू आबादी तेजी से घटी है, लेकिन आपने अभी तक यह नहीं सुना होगा कि भारत के एक और पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू आबादी की संख्या घटी है और मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है।

नेपाल की जनगणना

रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। इस रिपोर्ट के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। नेपाल की जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले दशक में हिंदुओं और बौद्धों की जनसंख्या आंशिक रूप से घटी है जबकि मुसलमानों एवं ईसाइयों की जनसंख्या मामूली रूप से बढ़ी है। केंद्रीय जनसांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शनिवार को जारी 2021 की एक जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 81.19 प्रतिशत हिंदू होने के साथ ही नेपाल में हिंदुत्व प्रमुख धर्म है।

देश में 2,36,77,744 लोग हिंदू हैं जबकि 23,94,549 लोग बौद्ध है। देश में बौद्ध धर्म सबसे ज्यादा माना जाने वाला दूसरा धर्म है और बौद्ध धर्मावलंबी 8.2 फीसद हैं। नेपाल में 14,83,060 लोग इस्लाम को मानने वाले हैं और वे कुल जनसंख्या का 5.09 प्रतिशत हैं। यह सबसे अधिक माने जाने वाला तीसरा बड़ा धर्म है।

ह‍िंदू और बौद्धों की जनसंख्या आंशिक रूप से कम हुई

हम आपको बता दें कि जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दशक में हिंदुओं और बौद्धों की जनसंख्या आंशिक रूप से कम हुई है जबकि मुसलमानों, ईसाइयों और किरात की जनसंख्या मामूली रूप से बढ़ गयी है। पिछले दस सालों में हिंदुओं और बौद्धों की संख्या क्रमश: 0.11 फीसद और 0.79 प्रतिशत घटी जबकि मुसलमानों, किरातों एवं ईसाइयों की संख्या क्रमश: 0.69, 0.17 और 0.36 फीसद बढ़ी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 81.3 प्रतिशत हिंदू, नौ प्रतिशत बौद्ध, 4.4 प्रतिशत मुसलमान, 3.1 प्रतिशत कीरत और 0.1 प्रतिशत ईसाई थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.