इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मास्टर सेफ डी इंस्पिरेशन फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के 125 प्रतिभागियों ने अपने समूह के साथ प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्साहवर्द्धन हेतु मुख्य अतिथि एवं निर्णायक सुश्री कुसुम बिष्ट (रिटायर्ड शिक्षिका, सेण्ट पाॅल स्कूल, काठगोदाम) एवं श्रीमती संगीता सिंह (असिस्टेन्ट प्रोफेसर, पाॅल काॅलेज आफ टेक्नोलोजी एण्ड मैनेजमेंट) उपस्थित थीं।
सभी बच्चों ने अपनी रूचि तथा अपनी क्षमता के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को पूरे एहतियात से तैयार कर अतिथियों तथा निर्णायक मण्डल के सम्मुख परोसा। इन व्यंजनों में फ्रूट शेक, जूस, काॅल्ड काॅफी, मोहितो, जलजीरा, बटर मिल्क, लस्सी, पापड़ी चाट, काॅर्न चाट, भेलपुरी, सेन्डविच और गोलगप्पे इत्यादि तैयार किए गए।
नवाचार की भावना को जागृत तथा विकसित करना प्रतियोगिता का उदेश्य
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी के लिए पाक कला में अभिरूचि तथा संबंधित नए आयामों को बताना था। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों में समन्वय के साथ कार्य करना, अपने कार्य के प्रति सजगता तथा जिम्मेदारी को बताना एवं नवाचार की भावना को जागृत तथा विकसित करना था।
निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतिभागियों की इस पाक स्पर्धा का आँकलन व्यंजनों को बनाने की विधि, स्वाद एवं शुद्धता को ध्यान में रखकर किया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने अपने-अपने व्यंजनों का प्रदर्शन बहुत ही आकर्षक ढंग से सुसज्जित काउण्टर में प्रदर्शित किया। सभी ने बहुत ही उत्सुकता तथा परिश्रम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन इवेंट काॅर्डीनेटर सुश्री स्मिता पंत तथा श्रीमती हरिप्रिया तिवारी के दिशा-निर्देशों में किया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



