खबर संसार हल्द्वानी आनंदा एकेडमी में पूल पार्टी का आयोजन.जी हा 29 मई को आनंदा एकेडमी में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूल में विभिन्न खेलों और मनोरंजन का आनंद लिया।
आनंदा एकेडमी में पूल पार्टी का आयोजन
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त कर एक दिन के लिए मनोरंजन और मस्ती का माहौल प्रदान करना था।इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट और समस्त विद्यालय परिवार शामिल रहा।



