जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया जहां मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने भाग लिया, मुझे खुशी है कि जिला महिला मोर्चा ने इस कार्यक्रम के लिए मेरे कार्यालय को चुनकर मुझे सेवा का अवसर प्रदान किया।
योगा प्रशिक्षक के रूप में मीना नयाल जी एवं दीक्षा अग्रवाल ने योग सिखाया, दीक्षा अग्रवाल बैंकॉक थाईलैंड में हुई एक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीत चुकी है जिसके लिए जिला महिला मोर्चा ने उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का जीना, जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूनम जोशी, विनीत वर्मा, एडवोकेट विजया चौहान समेत कई साथीं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



