HomeNationalजाने क्यों Telegram वाले 'विकी डोनर' को फ्रांस पुलिस ने किया गिरफ्तार

जाने क्यों Telegram वाले ‘विकी डोनर’ को फ्रांस पुलिस ने किया गिरफ्तार

जाने क्यों Telegram वाले ‘विकी डोनर’ को फ्रांस पुलिस ने किया गिरफ्तार जी, हां दुनिया के 120वें सबसे अमीर शख्स जो न सिर्फ एक बिजनेस टॉयकून है। एक लग्जरी लाइफ स्टाइल और मौजमस्ती करना उसका शौक है। बॉडी बिल्डिंग करना, दुनिया के अलग अलग देशों में घूमना और पानी की तरह पैसा बहाना जिसका पैशन है। हम टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव की बात कर रहे हैं। रूसी मूल के अरबपति पावेल डुरोव जो कि टेलीग्राम के सीईओ हैं।

उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस में गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्टेंट मैसेजिंग एप Telegram के सीईओ पावेल पर कंटेंट मॉडरेशन में नाकाम रहने का आरोप लगा है। लेकिन इन सब के बीच पावेल डुरोव को लेकर एक खुलासा हुआ है कि 39 साल के पावेल 100 बच्चों के पिता हैं। वो भी बिना शादी के, लेकिन आखिर कैसे, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

100 से ज्यादा बच्चों के पिता

व्हाट्सएप की तरह ही Telegram भी एक इंस्टेंट कम्युनिटी और मैसेजिंग एप है। जिसका इस्तेमाल दुनिया के दर्जनों देशों में मौजूद लाखों यूजर्स करते हैं। इसी टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव हैं। जो फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। फ्रांस की पुलिस ने डुरोव को पेरिस के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

डुरोव की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। टेलीग्राम के सीईओ डुरोव 100 से ज्यादा बच्चों के पिता हैं। मगर 39 साल के पावेल डुरोव ने अब तक शादी नहीं की है। दावा है कि पावेल डुरोव की दर्जनों गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। गौरतलब है कि टेलीग्राम के सीईओ के 100 बच्चों के पिता होने का दावा खुद पावेल डुरोव ने किया है।

स्पर्म के लिए लगती महिलाओं की लंबी लाइन

डुरोव के स्पर्म के लिए महिलाओं की लंबी लाइन के लगती है। डुरोव ने दावा किया था कि स्पर्म डोनर के तौर पर वह 100 से ज्यादा बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं। दोस्त के अनुरोध पर 15 साल पहले उन्होंने स्पर्म डोनेशन शुरू किया था। जांच में पता चला था कि डुरोव का स्पर्म अच्छी क्वॉलिटी वाला है। यही वजह है कि उनके स्पर्म के लिए महिलाएं घंटों लाइन में लगती है।

फ्रांस की पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

डुरोव जिन्हें पिछले दिनों फ्रांस में गिरफ्तार किया गया। फ्रांस की कोर्ट ने मंगलवार को उनको हिरासत 2 दिनों के लिए और बढ़ा दी। ड्यूरोव पर आरोप है कि उन्होंने टेलिग्राम के जरिए चाइल्ड पोर्न समेत क्रिमिनल केंटेट फैलाया है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.