HomeUttarakhandशहर की बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में...

शहर की बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में हुआ कार्यशाला

शहर की बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त निदेशक प्रशिक्षण, श्रीमती रिचा सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज दिनांक 4 /9/ 2024 को सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के कैप्टन जै एन जोशी मेमोरियल हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अभियान के लिए गठित कमेटी में रिचा सिंह – अतिरिक्त निदेशक प्रशिक्षण, श्रीमती श्वेता – सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिल्पा जोशी – बाल विकास अधिकारी, तब्बस्सुम इकबाल – काउंसलर और यशोदा साह – सहायक शिक्षिका शारीरिक शिक्षा जीआईसी रामनगर सम्मिलित हैं।

समिति के सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और उन क्षेत्रों की पहचान की जहां वे असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने छात्राओं को किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता जोशी ने इस पहल की सराहना की और छात्राओं को अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.