दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, जी, हां अरविंद केजरीवाल के शीर्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी (Atishi Oath Ceremony) ने शनिवार को राज निवास में एक समारोह के दौरान अपने नए मंत्रिपरिषद के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
पार्टी द्वारा घोषित नई मंत्रिपरिषद में नए शामिल हुए सुल्तानपुर माजरा विधायक मुकेश अहलावत के अलावा मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन शामिल हैं। आतिशी के सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली।
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने और उसके बाद उनके इस्तीफे की घोषणा के कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
आतिशी ने पूर्व सीएम केजरीवाल से की मुलाकात
शपथ ग्रहण से पहले आतिशी और उनके मंत्रिमंडल में हिस्सा बनने वाले नेताओं ने यहां आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट कीं। आतिशी, आप नेताओं गोपाल राय, कैलाश गहलोत शपथ ग्रहण से पूर्व यहां सिविल लाइंस में केजरीवाल के निवास पर पहुंचे थे।
केजरीवाल ने सीएम पद से दे दिया था इस्तीफा
इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को आप के विधायक दल का नेता चुना गया था। इससे पहले केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा की थी और कहा था कि यदि लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ देते हैं तो ही वह मुख्यमंत्री पद पर लौटेंगे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



