OpenAI अपना वेब ब्राउजर डेवलप करने की तैयारी कर रही है। चैट जीटीप को बनाने वाली कंपनी अब गूगल को एक और बार टक्कर देने के लिए कमर कस चुकी है। ऑनलाइन सर्च के मामले में ओपनएआई पहले ही सर्च जीटीपी के माध्यम से अपना प्रभाव बनाने में लगी है।
अब ये एआई सर्च को और ज्यादा एडवांस बनाने की दिशा में भी आगे कदम बढ़ा रही है। इसके लिए कंपनी ने कई और फर्मों को अप्रोच किया है ताकि ये अपनी एआई पावर्ड सर्च टेक्नोलॉजी को भी इस ब्राउजर में जोड के। ऐसा करने से गूगल के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
पढ़ें चर्चित खबरें
ओपनएआई जल्द ही कंपनी को कड़ी टक्कर दे सकती है
गूगल ने हाल में सर्च और वेब ब्राउजिंग मार्केट में लीडिंग कंपनी है। लेकिन ओपनएआई जल्द ही कंपनी को कड़ी टक्कर दे सकती है। The Information की रिपोर्ट की मानें तो ओपन एआई ने अपने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए Conde Nast, Redfin, Eventbrite और Priceline जैसी कंपनियों के साथ संपर्क किया है।
कंपनी अपनी एआई सर्च टेक्नोलॉजी को वेब ब्राउजर में इंटीग्रेट करने की योजना के तहत काम कर रही है। सूत्रों के हवाले ये भी कहा गया कि कुछ डेवलपर्स ने इन प्रोडक्ट्स के डिजाइन और प्रोटोटाइप भी देखे हैं। यानी इस पर काम शुरू भी हो चुका है। ओपन एआई का वेब ब्राउजर लॉन्च होने में अभी वक्त लग सकता है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये अभी शुरुआती चरण में है।
पढ़ें चर्चित खबरें
लेकिन इसके आने के बाद ट्रेडिशनल वेब ब्राउजिंग की कायापलट हो सकती है। कंपनी जेनरेटिव AI क्षमता को ब्राउजिंग के साथ जोड़कर पेश करेगी जिससे कि यूजर एक्सपीरियंस कई गुना बेहतर होने की उम्मीद है। गूगल क्रोम के लिए ओपन एआई का वेब ब्राउजर कड़ी चुनौती पैदा कर सकता है। क्रोम ब्राउजर इस वक्त मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसी वजह से ये जांच के घेरे में भी आ गया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
























