वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनसेवा को समर्पित रहे भूपाल सिंह भाकुनी का अंतिम संस्कार आज चित्रशिला घाट, रानीबाग में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश उपस्थित रहे और उन्होंने भूपाल सिंह भाकुनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाकुनी का जीवन समाज के प्रति समर्पण, सादगी और सेवा भाव का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की और समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका जाना सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
विधायक सुमित हृदयेश ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



