HomeSportभारत ने कोलकाता टेस्ट में मजबूत पकड़ बनाई, दक्षिण अफ्रीका 159 पर...

भारत ने कोलकाता टेस्ट में मजबूत पकड़ बनाई, दक्षिण अफ्रीका 159 पर आउट

कोलकाता टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए। टीम के लिए केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर जमकर डट गए हैं। खास बात यह रही कि टीम मैनेजमेंट ने सुंदर को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए भेजते हुए सभी को चौंका दिया। सुंदर ने शुरुआत से ही धैर्यपूर्ण खेल दिखाया और राहुल के साथ उनकी साझेदारी 19 रनों तक पहुंच चुकी है। भारत अभी भी पहली पारी में 122 रनों से पीछे है, लेकिन टीम की वर्तमान साझेदारी मैच में महत्वपूर्ण मोड़ ला सकती है।


दक्षिण अफ्रीका की पारी 159 रनों पर सिमटी

पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की थी। एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने 57 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। लेकिन शुरुआती मजबूती एक झटके में ढह गई।

114 रनों पर तीन विकेट खोने के बाद अगले 29 रनों के भीतर टीम ने अपने बाकी सभी सात विकेट गंवा दिए। कप्तान टेंबा बावुमा, टोनी डी जोरजी और निचले क्रम के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।


जसप्रीत बुमराह का कमाल, 5 विकेट झटके

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर जसप्रीत बुमराह ने। बुमराह ने 14 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। यह उनके टेस्ट करियर का 16वां फाइव-विकेट हॉल रहा।

उन्होंने मार्करम, रिकल्टन, डी जोरजी, साइमन हार्मर और केशव महाराज को आउट किया।
उनके अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट हासिल किया।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.