HomeNationalक्या महंगा और मुश्किल होगा LPG गैस सिलेंडर? सामने आई नई रिपोर्ट

क्या महंगा और मुश्किल होगा LPG गैस सिलेंडर? सामने आई नई रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिख रहा है। गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच भारत सरकार ने राहत भरी जानकारी दी है। सरकार के अनुसार, देश में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


ऑनलाइन LPG बुकिंग में बढ़ोतरी, 99% तक पहुंची डिलीवरी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हाल के दिनों में LPG गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए सिलेंडर की डिलीवरी लगभग 99 प्रतिशत तक सुनिश्चित की जा रही है। यह कदम सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने और उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।


DAC सिस्टम से डिलीवरी में आई पारदर्शिता और तेजी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित सिस्टम के इस्तेमाल में तेजी आई है। यह कोड उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनती है। इसके चलते LPG सिलेंडर की डिलीवरी दर करीब 92 प्रतिशत तक बढ़ गई है। साथ ही कई LPG डिस्ट्रीब्यूटर अब रविवार को भी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि सप्लाई में कोई रुकावट न आए।


कमर्शियल LPG सप्लाई भी धीरे-धीरे पटरी पर

सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के आवंटन को भी प्री-क्राइसिस स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन सुधार के लिए शामिल है। 23 मार्च 2026 से अब तक 18.45 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर की बिक्री हो चुकी है। पिछले पांच दिनों में रोजाना औसतन 7,000 मीट्रिक टन से अधिक कमर्शियल LPG की खपत दर्ज की गई है।


तीन कंपनियों की समिति कर रही मॉनिटरिंग

इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समिति बनाई गई है। यह समिति राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में LPG वितरण की निगरानी कर रही है और स्थानीय प्रशासन व उद्योग जगत के साथ मिलकर सप्लाई प्लान तैयार कर रही है।


PNG कनेक्शन की मांग में भी तेजी

LPG के साथ-साथ पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। मार्च 2026 से अब तक 4.93 लाख से ज्यादा PNG कनेक्शनों को सक्रिय किया जा चुका है। इसके अलावा 5.51 लाख से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। 19 अप्रैल तक करीब 39,200 उपभोक्ताओं ने MYPNGD.in वेबसाइट के जरिए अपने LPG कनेक्शन सरेंडर भी कर दिए हैं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.