HomeNationalसीजफायर के बीच हॉर्मुज में अचानक अटैक, IRGC ने तीन शिप को...

सीजफायर के बीच हॉर्मुज में अचानक अटैक, IRGC ने तीन शिप को रोका

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान सीजफायर बढ़ाने के बयान के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तीन अलग-अलग कार्गो जहाजों पर फायरिंग की घटना हुई है। राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, गोलीबारी के बावजूद सभी जहाज सुरक्षित हैं और किसी जहाज में आग लगने की घटना भी नहीं हुई।


IRGC गनबोट की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग से पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की एक गनबोट जहाजों के करीब देखी गई थी। इस घटना ने इंटरनेशनल समुद्री व्यापार मार्ग की सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। मिडिल ईस्ट में पहले से ही अस्थिर हालात के बीच यह घटना वैश्विक शिपिंग इंडस्ट्री के लिए गंभीर संकेत मानी जा रही है।


ओमान के नॉर्थ-ईस्ट में हुआ हमला

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला ओमान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हुआ। यहां एक लाइबेरिया-फ्लैग वाले कंटेनर जहाज पर गोलीबारी और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा। हालांकि, जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। बताया गया है कि गनबोट पर तीन लोग सवार थे।


अन्य दो जहाज भी निशाने पर

इसी क्षेत्र में ईरान से लगभग 8 नॉटिकल मील पश्चिम में एक पनामा-फ्लैग वाले कंटेनर जहाज पर भी फायरिंग की गई। इस जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी चालक दल सुरक्षित हैं।समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने जानकारी दी कि तीसरे जहाज पर भी इसी तरह की फायरिंग हुई, जब वह हॉर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल रहा था।


बिना रेडियो संपर्क के हुई कार्रवाई

ग्रीक कंटेनर जहाज के कैप्टन के हवाले से बताया गया कि घटना से पहले कोई रेडियो संपर्क नहीं किया गया था। जहाज को पहले ही इस मार्ग से गुजरने की अनुमति मिल चुकी थी, जिसके बाद वह आगे बढ़ा था।


18 अप्रैल को भारतीय जहाज भी बने थे निशाना

इससे पहले 18 अप्रैल को दो भारतीय जहाजों पर भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी। भारत ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।एक ऑडियो क्लिप में जहाज के कैप्टन और ईरानी सेना के बीच बातचीत सामने आई थी, जिसमें कैप्टन ने बताया कि उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में उन पर फायरिंग शुरू कर दी गई।

इसके बाद भारतीय नौसेना ने एडवाइजरी जारी करते हुए जहाजों को बिना अनुमति इस रूट से गुजरने से बचने और लार्क द्वीप से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।


समुद्री सुरक्षा पर मंडराता खतरा

लगातार हो रही इन घटनाओं ने हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम व्यापारिक मार्ग की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में यहां बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.