HomeInternationalमक्का ड्रोन अटैक पर बड़ा खुलासा? सऊदी के दावे से गरमाया मामला

मक्का ड्रोन अटैक पर बड़ा खुलासा? सऊदी के दावे से गरमाया मामला

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का पर हुए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बुधवार (16 सितंबर) को कहा कि मक्का पर हमला कायराना है। सऊदी ने दावा किया था कि यमन के हूती विद्रोहियों ने मक्का पर ड्रोन अटैक किया है। हालांकि, हूती विद्रोहियों ने सऊदी के इस दावे को झूठा बताते हुए कहा कि उन्होंने मक्का पर किसी तरह का अटैक नहीं किया है।

शहबाज शरीफ ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, “मैं मक्का अल-मुकर्रमा के पवित्र स्थल पर ड्रोन से किए गए कायराना और घिनौने हमले की कोशिश की कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं। पाकिस्तान के लोग इस शर्मनाक हरकत से दुखी हैं। यह अक्षम्य और निंदनीय अपराध है। हमें गहरा दुख हुआ है, इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।”

बातचीत से हल हो मसला – शहबाज शरीफ

उन्होंने कहा कि रॉयल सऊदी आर्म्ड फॉर्सेज की सतर्कता, साहस और प्रोफेशनल रवैये को सलाम करते हैं, जिन्होंने तुरंत बहादुरी से कार्रवाई की। उन्होंने एक बार फिर सभी से ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने और तनाव को और बढ़ने से रोकने की अपील की।

शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका क्षेत्र पहले ही संघर्षों से बहुत कुछ झेल चुका है। उनके मुताबिक, बातचीत और कूटनीति ही शांति की ओर ले जाने वाला एकमात्र रास्ता है।

शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान, मित्र देश सऊदी अरब के साथ उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पाकिस्तान हरमैन शरीफैन की सुरक्षा और पवित्रता के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कर्तव्य है, जिसे हर पाकिस्तानी अपने दिल के करीब मानता है।

बता दें कि सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच युद्ध गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। यह पहली बार है जब मक्का के इतने करीब कोई ड्रोन अटैक के लिए पहुंचा। सऊदी प्रशासन ने दावा किया कि ड्रोन को मार गिराया गया था। इससे पहले 2017 में भी हूती विद्रोहियों ने अटैक किया था।

10 बड़ी बातें

  1. शहबाज शरीफ ने मक्का ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की।
  2. उन्होंने घटना को कायराना बताया।
  3. सऊदी ने हूती विद्रोहियों पर ड्रोन भेजने का आरोप लगाया।
  4. हूतियों ने सऊदी के आरोप से इनकार किया।
  5. सऊदी के अनुसार ड्रोन को मार गिराया गया।
  6. ड्रोन मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सका।
  7. शहबाज ने रॉयल सऊदी आर्म्ड फॉर्सेज की कार्रवाई की सराहना की।
  8. उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।
  9. उन्होंने बातचीत और कूटनीति को शांति का रास्ता बताया।
  10. सऊदी के अनुसार, 2017 में भी मक्का को निशाना बनाने की कोशिश हुई थी।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.