पाकिस्तानी अभिनेत्री नेता सेहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में कहा कि अगर जिम्बाब्वे चल रहे 20-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने आगमी मैच में भारत को हरा देता है, तो वह अफ्रीकी देश के एक व्यक्ति से शादी कर लेंगी।
बता दें कि, रविवार, 6 नवंबर को वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान, सेहर शिनवारी लगातार ट्वीट कर रही थीं और कामना कर रही थीं कि भारत मैच हार जाए। अब उनकी पोस्ट उनके लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं और यूजर उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
अपने ट्वीट में, अभिनेत्री ने कहा कि, “मैं जिम्बाब्वे के एक लड़के से शादी करूंगी, अगर उनकी टीम अगले मैच में भारत को चमत्कारिक रूप से हरा देती है।” उनके पोस्ट को 4000 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है और इसे अब तक 250 रीट्वीट मिल चुके हैं।
सेहर शिनवारी के ट्वीट पर डाले एक नजर
इस ट्वीट के बाद क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी अभिनेत्री को काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ वह उनकी पुरानी पोस्ट को दोबारा पोस्ट कर रहे हैं और यह बता रहे हैं कि वह हर बार गलत होती हैं।
एक यूजर ने ट्वीट किया कि, “फिर मुझे आपके लिए खेद है कि आपको अपनी पूरी जिंदगी अकेले जीना पड़ेगा।” तो दूसरे यूजर ने ट्वीट कर कहा कि, “अगर भारत बांग्लादेश को हराता है तो आपको अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देना चाहिए था।”
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब वह अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जब भारत को पहले टी-20 सीरीज में चार विकेट से हराया था तब उन्होंने टीम का काफी मजाक उड़ाया था।
हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को हराया था तो उन्होंने ट्वीट कर इंडियन क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाए थे की भारत ने यह मैच फिक्स किया है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


