जी हां, सांसद के रूप में बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने बुधवार को अपना पहला लोकसभा भाषण दिया। राहुल गांधी को अपने मशहूर गले मिलने और आंख मारने की बात याद आ गई और उन्होंने बुधवार को flying kiss कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब राहुल गांधी अपने अविश्वास भाषण के बाद लोकसभा से बाहर निकल रहे थे, तो उन्होंने कुछ फाइलें गिरा दीं और जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे।
flying kiss की स्पीकर से शिकायत
दावा किया जा रहा है राहुल गांधी ने भाजपा सांसद flying kiss दिया और बाहर चले गए। इसको लेकर अब स्पीकर से भी शिकायत की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और गांधी के व्यवहार को ‘अनुचित’ बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई।
कई महिला सांसदों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किये। वहीं, फ्लाइंग किस को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “केवल एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह क्या सोचते हैं। यह अश्लील है।”
गले लगाने और आंख मारना
जुलाई 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर खूब तालियां बजी थी। इसी दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर चले गए थे और उन्हें गले लगाया था। इसके बाद राहुल अपनी सीट पर पहुंचे और बगल में बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी थी। उसी बहस के दौरान राहुल गांधी के कान में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोलते हुए देखा गया था।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
