खबर संसार, लखनऊ:. 01 September से खुलेंगे 1 से 5वीं तक के सभी स्कूल, मुख्यमंत्री ने दिये ये निर्देश। यूपी के स्कूलों में फिर से रौनक लौटने जा रही है। उत्तरप्रदेश सरकार ने आगामी बुधवार 23 अगस्त से छठी से आठवीं कक्षाओं तक और 01 September से कक्षा-1 से लेकर से 5वीं तक के स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने के आदेश जारी किए।
यूपी में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 9वीं से 12वीं कक्षाओं तक के स्कूलों को 16 अगस्त से खोले जाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी 23 अगस्त से 6ठी से 8वीं कक्षाओं तक के और 01 September से पहली से पांच कक्षाओं तक के स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- … तो सितंबर में आ जाएगी kids की कोरोना वैक्सीन, जानिए कितने डोज लेने होंगे
मुख्यमंत्री ने दिये ये निर्देश
रक्षाबंधन के बाद 06वीं से 08वीं तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं, तो वहीं प्राथमिक विद्यालयों को एक सितंबर से खोलने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगले प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने से पहले वहां कक्षाओं और शौचालयों की साफ-सफाई, सैनीटाइजेशन आदि कर ली जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों और अभिभावकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
01 September से स्कूलों में ही होगा टीकाकरण
केरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बता दें कि कोरोना के कारण लंबे समय से बंद स्कूल व कॉलेजों में 16 अगस्त से फिर पढ़ाई शुरू हो चुकी है। माध्यमिक विद्यालय दो पालियों में सुबह 8 से 12 बजे और अपराह्न 12ः30 बजे से शाम 4ः30 बजे तक खुल रहे हैं।
आधे विद्यार्थियों को पहली पाली में, बाकी आधे विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्कूल खुलने के साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में 01 September से 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को शिविर लगाकर टीकाकरण भी किए जाएंगे।
