HomeNationalसंपत्ति विवाद के चलते बुजुर्ग father ने बेटे बहू पोतियों का जलाकर...

संपत्ति विवाद के चलते बुजुर्ग father ने बेटे बहू पोतियों का जलाकर मार डाला

खबर संसार, नई दिल्ली : संपत्ति विवाद के चलते बुजुर्ग father ने बेटे बहू पोतियों का जलाकर मार डाला, केरल से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक बुजुर्ग father (पिता)  ने संपत्ति विवाद के चलते अपने बेटे बहू व पोतियों को जलाकर मार डाला। बुजुर्ग पिता ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब उसके बहू बेटे व पोतियां कमरें में से रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने उस बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढें- Sharad Yadav ने किया अपनी पार्टी का RJD में विलय

79 वर्षीय बुजुर्ग father ने लगा दी आग

मिली जानकारी के अनुसार केरल के इडुक्की इलाके के रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग father हामिद ने सपंति विवाद के चलते तड़के सुबह अपने बेट बहू व दो पोतियों को बंद कमरे में आग लगा दी, जब वह सभी सो रहे थे। साथ ही बुर्जुग ने बाहर से कमरे का कुंडा भी बंद कर दिया। जिससे कि वह लोग कमरे से बाहर न निकल सके। आग में फंसे परिवार के सदस्यों में से एक ने लगी आग देखकर मदद के लिए पुकारा, लेकिन पड़ोसी लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचा नहीं  सके। इतना ही नही पेट्रोल से भरी बोतले बुजुर्ग खिड़की के अंदर लगातार फेक रहा था। आग लगने के बाद घर में जब चीख पुकार मची तो लोग जब तक उन्हें बचाने पहुंचते तब तक वह सभी जलकर खाक हो चुके थे।

हामिद ने अपना अपराध कबूला

वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों और पडोसियों ने बताया कि कमरे का नजारा दिल दहला देने वाला था। पिता और छोटी बेटी के शव एक दूसरे से गले मिले हुए पाए गए। वहीं पुलिस के पूछताछ में आरोपी हामिद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण उसने सबकी हत्या की है। क्योंकि उसका उसके बेटे के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.