HomeUttarakhand21 से 23 तक ब्लाक, नगर निकाय में आयोजित होगा जनसुनवाई कार्यक्रम

21 से 23 तक ब्लाक, नगर निकाय में आयोजित होगा जनसुनवाई कार्यक्रम

हल्द्वानी, खबर संसार। अपर सचिव पंचायतीराज ओमकार सिंह की अध्यक्षता में जनपद / विकास खण्ड स्तरीय, पंचायतीराज/शहरी विकास विभाग के अधिकारियों व जन सामान्य के साथ दिनांक 21 सितम्बर से दिनांक 23 सितम्बर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

21 को कोटबाग, लाकुआं, कालाढूंंगी में होगी सुनवाई 

दिनांक 21 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में विकास खण्ड कोटाबाग एंव रामनगर व शहरी नगर निकाय-लालकुंआ, कालाढुंगी एंव रामनगर की जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। ततपश्चात् विकास खण्ड हल्द्वानी की बैठक दोपहर 3ः00 बजे से सांय 05ः30 बजे तक नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में आयोजित होगी।

दिनांक 22 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक शिक्षा भवन के सभागार भीमताल में विकास खण्ड ओखलकाण्डा, रामगढ़ एवं बेतालघाट की जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। ततपश्चात् दोपहर 2ः30 बजे से सांय 4ः30 बजे तक शिक्षा भवन भीमताल के सभागार में विकास खण्ड भीमताल एवं धारी व शहरी नगर निकाय-भीमताल एवं भवाली की जनसुनवाई की जायेगा। दिनांक 24 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे नैनीताल से देहरादून के लिये रवाना होगे।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.