Wednesday, May 8, 2024
HomeNationalBoko Haram ने स्कूल पर हमला कर साढ़े तीन सौ बच्चों को...

Boko Haram ने स्कूल पर हमला कर साढ़े तीन सौ बच्चों को अगवा किया

नाइजीरिया, खबर संसार। Boko Haram के हमलावरों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी कतसिना प्रांत में स्कूल पर हमला कर करीब स्कूल से करीब साढ़े तीन सौ बच्चों को अगवा कर लिया, जिनमें से कुछ लौट आए हैं। Boko Haram ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है।

नाइजीरिया (Nigeria) सरकार लगातार अपहरणकर्ताओं के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है. नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि अपहरणकर्ताओं ने संपर्क किया है और बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बातचीत चल रही है।

इसे भी पढ़े- Richa Chadha की फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज
सेना की भी मदद ले रही सरकार

बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार सेना की भी मदद ले रही है. नाइजरियाई सेना के प्रवक्ता जनरल जॉन एंचे में बताया कि बच्चों की तलाश जारी है और सेना कोशिश कर रही है कि बच्चों को जल्द घर वापस लाया जाए. उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ता पश्चिमी संस्कृति के मुताबिक शिक्षा दिए जाने और अंग्रेजी पढ़ाए जाने से काफी नाराज थे।

ऑडियो जारी कर बोको हराम ने ली जिम्मेदारी

बोको हराम (Boko Haram) ने छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली है। ‘डेली नाइजीरियन’ ने जानकारी दी है कि उसे बोको हराम के नेता अबुबाकर शेकू का एक ऑडियो संदेश मिला है, जिसमें कहा गया है कि इसी संगठन ने स्कूली बच्चों का अपहरण किया है। क्योंकि उनके अनुसार पश्चिमी शिक्षा इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.