HomeNationalअमरावती हत्याकांड में कमिश्नर का नया खुलासा, बताया क्यों हुई उमेश कोल्हे...

अमरावती हत्याकांड में कमिश्नर का नया खुलासा, बताया क्यों हुई उमेश कोल्हे की हत्या

महाराष्ट्र की अमरावती पुलिस को नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के बीच तार जुड़े होने के बारे में पता था, लेकिन मामले की ”अत्यंत संवेदनशील” प्रकृति के कारण पहले इसका खुलासा नहीं किया गया। पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ये भी कहा है कि हत्या करने वालों को 10-10 हजार रुपये और एक बाइक मिली थी। बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर एक टीवी चैनल पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से देश-दुनिया के मुसलमानों ने उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। अमरावती में मारे गए केमिस्ट उमेश कोल्हे ने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के लगभग 10 दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मामले की जांच स्थानीय पुलिस से NIA को सौंप दी थी, क्योंकि स्थानीय बीजेपी ईकाई के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि वे हत्या के वास्तविक कारणों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-ज्ञानवापी मामला: पूरी हुई मुस्लिम पक्ष की दलील, 12 जुलाई को होगी अगली सुनवाई 

नवनीत राणा के आरोपों पर पुलिस सफाई

बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार पर यह आरोप लगाया था। हालांकि, महाराष्ट्र में अब बीजेपी के समर्थन वाली सरकार है। राज्य के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि यह हत्या एक राष्ट्रीय मुद्दा है। हालांकि, कमिश्नर ने बीजेपी सांसद के आरोपों का खंडन किया है कि मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने तक पुलिस सुस्ती से काम करती रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद पुलिस पर झूठे आरोप लगा रही हैं क्योंकि पुलिस ने कुछ दिन पहले उनके पति रवि राणा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।

हत्यारों की दी बाइक और पैसे

गौरतलब है कि 54 वर्षीय उमेश कोल्हे (Umesh kolhe) को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने चाकुओं से तब मार डाला था, जब वह घर वापस जा रहे थे। यह एक हफ्ते पहले राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में इसी तरह के हत्याकांड से ठीक पहले की बात है। मामले में अब तक घटना के कथित मास्टरमाइंड इरफान शेख रहीम (Irfan Sheikh Rahim) समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि यह इरफ़ान शेख ने 5 हत्यारों को पैसे और बाइक दी थी। मामला औपचारिक रूप से एक या दो दिन में एनआईए (NIA) को सौंप दिया जाएगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.