खबर संसार, नई दिल्ली : चीन के 11 states में फैल गया कोरोना वायरस, लगा लाकडाउन, इन दिनों चीन में कोरोना वायरस ने फिर तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। जिसकी वजह डेल्टा वैरिएंट बताया जा रहा है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि कोराना वायरस देश के 11 states में फैल चुका है। स्थिति बेहद ही नाजुक बनी हुई है। लोग घरों में कैद हो चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीते वर्ष 2020 में वुहान के शहरों में जो संक्रमण फैला था उससे ज्यादा खतरनाक डेल्टा वैरियंट है। वहां पर कई जगह लाॅकडाउन लगा दिया गया है।
ये भी पढें- अगर आप है Tourism के शौकीन, तो यूपी के इन शहरों को जरूर घूम लें
लगातार बढ़ रहे डेल्टा वैरियंट के मामले
लगातार चीन में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण वहां के लोगों के माथे पर पसीना ला दिया है। कोरोना के केस बढ़ते जा रहा हैं। ज्यादातर कोरोना के मामले उत्तरी और पश्चिम राज्यों से सामने आ रहे हैं। सरकार ने यहां के कई इलाकों में कड़े प्रतिबंधों के साथ लाकडाउन लगा रखा है। बताया जा रहा है यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति पर्यटन के लिहाज से यहां कुछ लोगों के साथ घूमने आये थे। वहीं से ये कोरोना विस्फोट हुआ है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर्यटक दंपति के साथ गांसू राज्य के सियान और मंगोलिया से आए थे। इस दौरान ये मामले दर्ज किये गए। बीजिंग में कई लोग ऐसे संक्रमित हुए जो लोग इन बुजुर्ग दंपत्ति से मिले थे। जिसके चलते 11 states में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है।
11 states में फैला वायरस चीनी सरकार ने उठाए ये कदम
11 states में फैले कोरोना वायरस के चलते सरकार ने सख्त कदम उठाने के साथ कई टूरिज्म प्लेसों को बंद कर दिया है। मनोरंजन स्थल बंद कर दिये गए हैं। स्कूलों को भी बंद किया जा चुका है। डेल्टा वैरियंट वायरस ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। लोगों से कहा गया है कि लोग घरो से बाहर बिल्कुल भी बाहर न निकलें। नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।


