खबर संसार हल्द्वानी.विज्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन. जी हा आज विद्यालय में इंटर हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं एवं मान्यताओं पर आधारित नाटको का मंचन किया गया। जिसमें में केदारनाथ सदन ने प्रथम स्थान व बदरीनाथ सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
विज्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा विधार्थियों को सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने एवं धर्म का सम्मान बनाये रखने हेतु धर्म की जानकारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरियाली से संबंधित तीज त्यौहार भी मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी दीपा बिष्ट व राज कुमार रहे।
