HomeSportभारत-पाक मैच पर मंडराए काले बादल, जाने क्यों नहीं हो पायेगा मैच?

भारत-पाक मैच पर मंडराए काले बादल, जाने क्यों नहीं हो पायेगा मैच?

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला एक बार फिर सुर्खियों में है। यह मैच 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब मौसम ने चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में 85 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार मैच से पहले करीब चार घंटे तक बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, मैच के दौरान भी बारिश की आशंका बनी हुई है। तूफान आने की संभावना करीब 26 प्रतिशत बताई गई है, जिससे मैच में बार-बार रुकावट आ सकती है।

सुबह से दोपहर तक बारिश के ज्यादा आसार

स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे करीब 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 11 बजे यह आंकड़ा बढ़कर 62 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। दोपहर एक बजे भी करीब 58 प्रतिशत बारिश के चांस बताए गए हैं। यानी सुबह से दोपहर तक मौसम पूरी तरह अस्थिर रह सकता है।

इस खबर से जुड़े 10 प्रमुख बिंदु

  1. मैच 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में होगा।
  2. 85% तक बारिश की संभावना जताई गई है।
  3. मैच से पहले 4 घंटे तक बारिश हो सकती है।
  4. मैच के दौरान भी बारिश के आसार।
  5. 26% तूफान की संभावना।
  6. सुबह 10 बजे 60% बारिश का अनुमान।
  7. दोपहर 1 बजे 58% बारिश की उम्मीद।
  8. शाम 7 बजे सिर्फ 9% बारिश की संभावना।
  9. स्टेडियम फुल पैक रहने की उम्मीद।
  10. बारिश से मैच में देरी या रुकावट संभव।

इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.