HomeNationalअवैध संबंध के शक में बहू व किरायेदार के family को मौत...

अवैध संबंध के शक में बहू व किरायेदार के family को मौत के घाट उतारा

गुरूग्राम, खबर संसार। गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क एरिया में एक ही घर में 4 लोगों के मर्डर से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार एक शख्स ने अपनी बहू समेत किराएदार के पूरे family पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।

घटना में एक घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के अनुसार मकान मालिक पर हत्या का शक जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मकान मालिक ने अपनी बहू के साथ ही किरायेदार, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। family

पूर्व सैन्य कर्मी रह चुका है मकान मालिक

पुलिस का कहना है कि मकान मालिक राव राय साहब ने अपने मकान में किराए पर रहने वाले कृष्ण तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष, अनामिका तिवारी उम्र 38 वर्ष, सुनीता यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी आनंद यादव व सुरभि तिवारी उम्र 9 वर्ष की तेज धारदार हथियार से अज्ञात कारणों से हत्या कर दी। इस दौरान चार व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई तथा एक लड़की विधि तिवारी उम्र 3 वर्ष को सिविल अस्पताल सेक्टर 10 गुरुग्राम में इलाज के लिए ले जाया गया है। राव राय साहब सेना से रिटायर है। family

इसे भी पढ़े-पाकिस्‍तानी नेता के बिगड़े बोल कहा, तालिबान हमें Kashmir जीत कर देगा

हत्या के बाद राव राय साहब खुद थाने पहुंच गया। थाना पहुंच मकान मालिक ने कहा कि मैंने अपने किरायेदारों को मार दिया है। इसके बाद दीपक सहारन डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम, राजीव यादव एसीपी उद्योग समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। family

आरोपी का नाम राव राय सिंह बताया जा रहा है जो रिटायर्ड फौजी है और इलाके के उसका काफी नाम है। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी बहू और किराएदार पर अवैध संबंध होने का शक था जिसके चलते उसने बहू, किरायेदार, उसकी पत्नी और दो बच्चों पर हमला किया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.