HomeNationalकेजरीवाल को कसने की कोशिश, आप बीजेपी में रार और सियासत हुई...

केजरीवाल को कसने की कोशिश, आप बीजेपी में रार और सियासत हुई तेज़!

खबर संसार नई दिल्ली.केजरीवाल को कसने की कोशिश, आप बीजेपी में रार और सियासत हुई तेज़. जी हा आप पार्टी का बीजेपी पर आरोप और बीजेपी बोले विक्टिम कार्ड खेलने में माहिर आप पार्टी. जी हा सियासत हो गई है तेज़.दिल्ली एक्साइज स्कैम मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है।

केजरीवाल को कसने की कोशिश, आप बीजेपी में रार और सियासत हुई तेज़!

घोटाले की जांच कर रही एजेंसी ने केजरीवाल को 2 नवंबर को बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल को इसी साल अप्रैल में सीबीआई ने भी पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी का यह नोटिस ऐसे समय पर आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है और आम आदमी पार्टी ने फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार कर रही है

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। इसी मामले में अप्रैल महीने में सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। 16 अप्रैल के बाद अब ईडी ने उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल (55) को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी।
ईडी ने मामले में दाखिल अपने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख कर चुकी है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल से तकरीबन 9 घंटे तक पूछताछ की थी। दिल्ली के सीएम को ईडी के नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कड़ी आपत्ति जताई है इधर अतिशी ने भी कहा बीजेपी आप पार्टी से घबरा गई है लिहाजा केंद्रीय एजेंसीज का नाजायज इस्तेमाल कर रही है.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.