नई दिल्ली, खबर संसार। ओवल की जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाज एक-एक रन के लिए जूझते नजर आ रहे थे उसी पर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के साथ जमकर खिलवाड़ किया।
टीम इंडिया के लिए काल साबित हो रहे इंग्लिश पेस अटैक की शार्दुल ने ऐसी धज्जियां उड़ाई कि कप्तान जो रूट भी अपने गेंदबाजों का यह हाल देख हैरान रह गए। शार्दुल ने पहले चौका और फिर पुल शॉट पर सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
पढ़ें चर्चित खबरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रिएक्शन
भारतीय बल्लेबाज का यह विकराल रूप देखने के बाद सोशल मीडिया पर रूट का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके चेहरे के हाव-भाव मैच पूरी कहानी बयां कर रहे हैं। (Shardul Thakur)
ओली रोबिन्सन की गेंद पर सिक्स जड़ने के बाद शार्दुल ने बेहद जोश के साथ अपने बल्ले को ड्रेसिंग रूम की तरफ उठाया और सभी को दिखाया कि क्यों उनको रविचंद्रन अश्विन के ऊपर तरजीह मिली है।
पढ़ें चर्चित खबरें
भारतीय बल्लेबाज की बैटिंग देखकर रूट अपने गेंदबाजों की नाकामी से नाखुश नजर आए और उनके चेहरे के हाव-भाव देखने लायक रहे। शार्दुल ने अपनी फिफ्टी जड़ने के लिए 31 गेंदों का सामना किया और 57 रनों की आतिशी पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया। (Shardul Thakur)
इसे भी पढ़े-आप हैरान हो जाएंगे की क्यों काबुल Airport के बाहर महिलाओं की हो रही जबरन शादी
पढ़ें चर्चित खबरें
शार्दुल ने भारत की तरफ से दूसरी सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी जड़ी। इस मामले में उन्होंने विस्फोटक पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 32 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। सफेद जर्सी में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम है। कपिल देव ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
3 छक्के और 7 चौकों से खेली शानदार पारी
3 छक्के और 7 चौकों से सजी शार्दुल की पारी की बदौलत ही भारत शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बच गया। 127 रन पर ऋषभ पंत के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरने के बाद शार्दुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के को रिमांड पर लेना शुरू किया और जमकर चौके-छक्के लगाए। (Shardul Thakur)
पढ़ें चर्चित खबरें
हालांकि उनके आउट होते ही भारतीय टीम मात्र 1 रन और जोड़ सकी और 191 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले लीड्स में भारतीय बल्लेबाजों का शुरू हुआ फ्लॉप शो ओवल के मैदान में भी जारी रहा। पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा कर मैच में वापसी की है। वहीं, दिन का खेल खत्म होने से पहले उमेश यादव ने इंग्लिश कप्तान जो रूट का विकेट झटककर टीम इंडिया को बड़ी राहत दिलाई।





























