खबर संसार, नोएडा: fake police – नकली पुलिस को ले गई असली पुलिस, नकली पुलिस, असली पुलिस बनकर एक व्यक्ति ठगी और फर्जीवाड़ा का काम कर रहा था। जिसे नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। यह व्यक्ति नोएडा में खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर मुफ्त में होटल में खाना खाने कि बाद होटल के कर्मचारी से अभद्रता कर धौंस जमा रहा था।
इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपित fake police को धर दबोचा। सौरभ नाम के युवक को सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुसिल की वर्दी और एक फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक को भी जब्त कर लिया गया।
ये भी पढ़े- अब ATM में नकदी न होने पर बैंकों को भरना होगा इतना Fine
fake police का वीडियो हो गया वायरल
जानकारी के अनुसार सेक्टर 45 के एक होटल में युवक पुलिस की वर्दी मे गया और मुफ्त में खाना खाया, उसके बाद बिल देने की बारी आई तो वह होटल कर्मियों पर रौब जामने लगाा, बोला कि मैं क्राइम ब्रांच से हूं। बिल पेमेंट को लेकर होटल के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो fake police वाले ने उनसे गाली-गलौच करने लगा।
किसी ने इस नकली पुलिस वाले का वीडियो बना लिया और फिर उसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस तक पहुंचा तो पुलिसकर्मियों के कान खड़े हो गए। उन्होनं जांच पड़ताल की तो पता चला यह तो fake police वाले के रूप में सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से जालौन का रहने वाला है। वह एक सिक्योरिटी कम्पनी में सुपरवाइज के पद पर कार्यरत है।
सात वर्ष की सजा का प्रावधान
पुलिस जांच के दौरान कुछ जानकारी मिली है कि नकली पुलिस के खिलाफ जो धाराएं पुलिस ने दर्ज की हैं। उसके अनुसार धारा 420 के अंतर्गत साल साल की जेल व जुर्माना की व्यवस्था लागू है। उसके बाद ठगी या फर्जीवाड़ा करना यानी भादंवि की धारा 170 व 171 में तीन माह की जेल अथवा जुर्माना की व्यवस्था लागू है।



