हल्दवानी, खबर संसार। बियरशिबा स्कूल में कक्षा बारहवीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम डा0 ज्योति पाण्डे के दीप मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के प्रबन्धक तिलक राज तलवार, श्रीमती निरूपमा भटट् तलवार, निरूपेन्द्र भटट् तलवार, प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, मुख्य अध्यापिका मिस सोनिका पाठक, मुख्य छात्र यश पाण्डे और मुख्य छात्रा दिपांशी बमेठा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की
पास्टर सुरेन्द्र मनी ने बाइबिल के वचनों के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। ग्यारहवीं के बच्चों ने स्वागत गीत गाया तत्पश्चात् बारहवीं की कक्षा में बिताये गये अपने दिनों को नाटक के द्वारा ग्यारहवीं के बच्चों ने इसका बहुत सुन्दर अभिनय किया जिसे बच्चों ने खूब आनन्द लिया। प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्या द्वारा कक्षा- बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्तुति जोशी और मंयक पाना ने मेजबानी की। विद्यालयों के अध्यापकों में से सीमा साह, शोभा नियोलिया, निशी वर्मा, विवेक जौहरी ने अपने भाषण से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के शिक्षिकाओं ने विद्यालय के संस्थापक स्व0 एन0एन0डी0 भटट् द्वारा उनका पंसदीदा ‘दीप देखो जल उठे है बुझने न पाये कभी‘ गाने की प्रस्तुति दी। शिक्षिका नीमा भटट् और छात्रा हिमानी पाण्डे ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किये।
इसे भी पढ़े-उपचुनाव में BJP को झटका: बिहार-बंगाल में RJD-TMC तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे
बारहवीं के बच्चों का कैंडिल समारोह आयोजित कर उनके पथ को प्रदर्शित किया गया और बच्चों को प्रेम के प्रतीक के रूप में उपहार भेंट किये गये। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका हिमानी जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रबन्धक तिलक राज तलवार, निरूपमा भटट् तलवार, निरूपेन्द्र भटट् तलवार, प्रधानाचार्य आर0एन0 ठाकुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, मुख्य अध्यापिका सोनिका पाठक, फादर सुरेन्द्र मनी, छात्र-छात्राएं, शिक्षिक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


