खबर संसार, नई दिल्ली: खुशखबरी- भारत में आ गई है तूफानी Scooty जिसकी हाई स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। एक बार चार्ज करने पर सिंगल बैटरी से 140 किलोमीटर तक जाएगी। इस Scooty को खरीदने के लिए सबसे खास बात ये है कि इसमें 37000 रूपये की विशेष छूट मिल रही है।
इस ओकिनावा Scooty की एक्चुअल कीमत 1 लाख 36 हजार 708 रूपये है। जिसमे 37 हजार की सब्सिडी है। यानी इस स्कूटी की कीमत में कटौती के बाद इसकी नई कीमत 99,708 रुपये है।
वर्तमान में इन शहरों में मिल रहा डिस्काउंट
वर्तमान में ये डिस्काउंट गुजरात के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर में मिल रहा है। लेकिन लेकिन ओकिनावा कंपनी जल्द ही इसको देश के प्रमुख राज्यों में लागू करने वाली है।
ये भी पढ़ें – “भाबी जी घर पर हैं!” की ये एक्टर है एमबीए पास, जरूरत ने यहां तक पहुंचाया
जापान की कम्पनी है ओकिनावा
आज हम ओकिनावा के Okinawa i-Praise इलेक्ट्रिक स्कूटी की बात कर रहे हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी का प्रीमियम प्रोडक्ट है अगर आप इस स्कूटी को खरीदना चाहते हैं तो खरीदने से पहले यहां जान लीजिए इस स्कूटी की ड्राइविंग रेंज, फीचर्स, बैटरी और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी। ओकिनावा Praise Plus में 1000W की मोटर दी गई है जो एक BLDC मोटर है। ये मोटर 2.5kW की पावर जनरेट कर सकती है।
इस मोटर से साथ कंपनी ने दिया है 2.9kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 140 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। जिसके साथ आपको मिलेगी 75 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलेगी।



