देरादून, खबर संसार। चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद ही श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बद्रीनाथ मंदिर में 93हजार ₹ की चोरी हो जाती है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का पता नहीं चल पाता है? क्या मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गये हैं? मंदिर समिति में दान देने वालों का लेखा जोखा को सीसीटीवी फुटेज के अंदर रखना चाहिए। मंदिर में दान दिए हुए पर भी चोर हाथ मार जा रहे हैं? मंदिर समिति व सरकार को सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए जिससे चोरों पर नजर बने रहे।
कपाट खुलने के दिन पूजा काउंटर से ₹93000 की चोरी हो गई
बता दें मंदिर के कपाट खुलने के दिन पूजा काउंटर से ₹93000 की चोरी हो गई। मंदिर समिति ने बद्रीनाथ थाने में इस बाबत तहरीर दे दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज जुटाकर चोर को तलाश रही है। चमोली जिले की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जानकारी दी और बताया की तहरीर के आधार पर ही जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे और उसी दिन चोरी की वारदात सामने आई है।
बद्रीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी बीडी सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस दिन मंदिर के कपाट खोले थे, उस दिन पूजा काउंटर पर पूजा की बुकिंग के दौरान किसी ने ₹93000 चोरी कर लिए। सीसीटीवी की मदद से चोर को तलाशा जा रहा है।
केदारनाथ मंदिर में 2018 में ही लगा दिए गए थे सीसीटीवी कैमरें
केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है। एक ओर पुलिस गार्ड मंदिर के चारों ओर तैनात है वहीं बीकेटीसी के कर्मचारी भी निगरानी कर रहे हैं। गर्भ गृह से लेकर मंदिर के चारों तरफ करीब 10 नए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं जो पूरी केदारपुरी पर नजर रखेंगे।
आपदा के बाद से केदारनाथ मंदिर में लगे कैमरे तकनीकी कारणों से खराब हो गए थे, पुलिस और बीकेटीसी ने मिलकर नए कैमरे लगाने की योजना बनाई और दो दिन पहले केदारनाथ मंदिर के साथ ही आसपास करीब 10 नए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों में हर 15 दिन तक की रिकार्डिंग को सेव रखने की योजना भी बीकेटीसी ने बनाई है।
बीकेटीसी ने भोग मंडी और थाली भेंट जहां कैश की गिनती होती है वहां भी कैमरे लगाए हैं। बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि 2 कैमरे गर्भ गृह, 2 सभा मंडप, 1 पूर्वी द्वार, 1 पश्चिमी द्वार, 4 थाली भेंट, 1 भोग मंडी में नए कैमरे लगाए गए। जबिक पुलिस द्वारा एक कैमरा मंदिर के अंदर लगाया गया है जबकि एक मंदिर के बाहर बड़ा और हाई पॉवर का कैमरा लगाया है जो पूरी केदारपुरी की निगरानी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़़े़े-Kashmiri Pandit राहुल भट्ट व SPO की हत्या करने वाले आतंकी लश्कर व जैश के
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



