HomeLife Styleएक दिन में कितनी बार पार्टनर अपने पार्टनर को करें Hug? जाने...

एक दिन में कितनी बार पार्टनर अपने पार्टनर को करें Hug? जाने हग करने के फायदे

गले लगाने (Hug) से इंसान को सुकून, सारी थकान, दर्द और परेशानियां पल भर में छूमंतर हो जाती हैं। वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी को हग डे (Happy Hug Day 2022) मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने करीबियों को गले लगाकर अपने पास होने का अहसास कराते हैं।

अपनापन जताने का खास तरीका

किसी को हग करने (Hug) का मतलब है कि आप उसके प्रति अपना प्यार और अपनापन जता रहे हैं। लेकिन इस अपनेपन की भावना के अलावा भी हगिंग (Hug) बहुत फायदेमंद होती है। गले लगने से दिल और दिमाग को काफी फायदा मिलता है।

इसे भी पढे-300 से ज्यादा सीटों लाएंगी भाजपा, सपा-आरएलडी का होगा सूपड़ा साफ: अमित शाह

एक दिन में कितनी बार हगिंग है जरूरी?

इंसान को हर दिन जीवित रहने के लिए कम से कम 4 बार गले मिलना जरूरी है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपका पालनपोषण सही तरीके से हो और लाइफ में किसी तरह की दिक्कत न आए तो हर दिन कम से कम 8 बार गले जरूर मिलें। अगर आप चाहते हैं कि आपका विकास बेहतर तरीके से हो तो हर दिन में कम से कम 12 बार गले लगना जरूरी है। जानिए हगिंग के फायदे

Hug करने से खत्म होती है घबराहट

गले मिलना सिर्फ अहसास नहीं है। यह आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखता है। गले मिलने से शरीर में प्रवाहित हो रहे ब्लड में ऑक्सिटोसिन का स्त्राव होता है, जिसकी वजह से व्यक्ति का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और उसे तनाव और घबराहट जैसी परेशानियां भी नहीं होती हैं। गले मिलने से मस्तिष्क की नसें मजबूत होती हैं और मेमोरी भी मजबूत होती है।

गले लगने से टेंशन होगी कम

किसी के गले लगने से व्यक्ति का स्ट्रेस लेवल कम होता है। सिर्फ यही नहीं, गले लगने से इंफेक्शन की आशंका भी कम हो जाती है। दरअसल, एक प्यार भरा हग सामने वाले को बहुत ज्यादा खुशी देता है, जिससे उनके शरीर में ऑक्सिटोसिन नाम का हॉर्मोन उत्पन्न होता है, जो इंसान को तनाव से बचाने में मदद करता है। स्ट्रेस कम होने से लाइफ भी स्मूद हो जाती है।

यह दिल का मामला है जी

हग करने से शरीर में लव हॉर्मोन यानी ऑक्सिटोसिन का स्तर बढ़ता है। इससे दिल सेहतमंद रहता है। जब आप किसी को गले लगाते हैं तो उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। ऐसा होने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही बना रहता है। इससे दिल संबंधी बीमारियों की आशंका कम हो जाती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

शरीर को मिलता है आराम

किसी को हग करते समय हमारी मांसपेशियां पूरे शरीर में तन जाती है। इससे शरीर को आराम मिलता है और व्यक्ति रिलैक्स महसूस करता है।

गले लगने के लिए प्रोफेशनल्स का सहारा- हमारे जीवन में गले लगने (Hug) की इतनी कमी हो गई है कि अब एक नया प्रोफेशन शुरू हो गया है। इसे कडलिस्ट नाम दिया गया है। इसमें पैसे लेकर लोगों को लगाया जाता है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.