HomeLife Styleपति पत्नी और वो हुए जब आमने सामने तो मामला हुआ गर्म...

पति पत्नी और वो हुए जब आमने सामने तो मामला हुआ गर्म देखे

खबर संसार हल्द्वानी.पति पत्नी और वो हुए जब आमने सामने तो मामला हुआ गर्म देखे. जी हा स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी में लोग घूमने फिरने मौज मस्ती में लेते है. इसी कड़ी में पति ने अपने ही घर में जब अपनी ही पत्नी को गैर मर्द के साथ देख लिया तो मामला गरमा गया. उसने पत्नी और वो को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया.और उसके बाद मेडिकल चौकी पहुंच गया.आजकल इस तरह के मामले आम होने लगे है.

पति पत्नी और वो हुए जब आपने सामने तो मामला हुआ गर्म देखे

मामला पुरा इस तरह है,पत्नी को एक पुलिस कांस्टेबल के साथ अपने कमरे में देख पति आग बबूला हो गया। उसने पत्नी और कांस्टेबल को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और पुलिस चौकी पहुंच गया। वहीं पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही कांस्टेबल कमरे से फरार हो गया।

बुधवार को मेडिकल चौकी पहुंचे पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी एक अस्पताल में काम करती है। उसका कहना है कि बुधवार दोपहर जब वह दुकान से कुछ सामान लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद थीं।

कई बार दरवाजा पीटने के बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई। उसने अंदर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में अंदर मौजूद था। गुस्साए पति ने दोनों को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और शिकायत करने मेडिकल चौकी पहुंच गया। आरोप है कि महिला ने एक व्यक्ति की मदद से दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और प्रेमी को भगा दिया। जब मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला था। कुछ देर बाद महिला भी चौकी पहुंच गई। जहां पीड़ित ने पुलिस पर ही आरोपी पुलिस वाले को मौके से भगा देने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद एसआई आदिल ने पीड़ित से तहरीर देने के लिए कहा। आरोपी सिपाही नैनीताल जिले के एक थाने में तैनात बताया जा रहा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करा दिए गए हैं।फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.