HomeLife Styleअगर साड़ी पहना है पसंद तो नोरा के इन स्टाइलिस लुक्स से...

अगर साड़ी पहना है पसंद तो नोरा के इन स्टाइलिस लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर साड़ी पहना है पसंद तो नोरा के इन स्टाइलिस लुक्स से लें इंस्पिरेशन जी, हां साड़ी एक ऐसा एथनिक वियर है, जो हर भारतीय महिला के वार्डरोब में अपनी जगह बना ही लेती है। साड़ी को सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी पहनना काफी पसंद करती हैं।

हालांकि, वे इसे एक अलग तरह से स्टाइल करती हैं और इसलिए उनका लुक काफी यूनिक होता है। अगर आप भी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह खुद को साड़ी में स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप नोरा फतेही के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

आइवरी एंब्रायडिड साड़ी लुक

अगर आप किसी पार्टी में saree पहन रही हैं तो ऐसे में नोरा के इस साड़ी लुक से आइडिया लें। इस लुक में नोरा ने एंब्रायडिड आइवरी साड़ी को स्टाइल किया है, जिस पर पर्ल और सीक्वेंस उसे और भी हैवी टच दे रहा है। sareeमें टैसल्स लुक इसे पार्टी रेडी बना रहा है।

अगर आप नोरा की तरह इस saree को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में अपने मेकअप और एक्सेसरीज को लाइट ही रखें। नोरा का यह लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। नोरा ने इस लुक में लाइट बेज साड़ी-गाउन को स्टाइल किया है, जिसमें शॉर्ट ट्रेल उनके लुक को एक्स फैक्टर दे रहा है।

क्रिस्टल्स, सीक्वेंस और स्वारोवस्की स्टोन्स उनकी साड़ी को और भी अधिक स्टाइलिश बना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज को स्टाइल किया है। आप नोरा की तरह सीक्वेंस साड़ी को स्टाइल कर रही हैं तो उसके साथ चोकर आपके लुक को एन्हॉन्स करेगा।

थ्रेड वर्क साड़ी लुक

अगर आपको लाइट saree पहनना पसंद है, लेकिन फिर भी आप एक स्टेटमेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में नोरी के इस लुक को रिक्रिएट करना अच्छा आइडिया हो सकता है। नोरा की इस saree में व्हाइट थ्रेड वर्क बेहद ही खूबसूरती के साथ किया गया है।

नोरा ने व्हाइट और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन को कैरी किया है। आप इस लुक को आउटिंग से लेकर प्रोफेशनल मीटिंग या फिर पार्टीज आदि में आसानी से पहन सकती हैं। इस लुक में आप स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर अपने स्टाइल को एन्हॉन्स करें।

इसे भी पढ़े-चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग तैयारियां पूर्ण कर लें- सीएम धामी

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.