HomeUttarakhandचारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग तैयारियां पूर्ण कर लें-...

चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग तैयारियां पूर्ण कर लें- सीएम धामी

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में #CharDhamYatra यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बदरीनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए BRO की एक टीम नियमित जोशीमठ में रहेगी। यदि जोशीमठ में सड़कों पर दरार या कोई अन्य समस्याएं आती हैं, तो उनका शीघ्र ट्रीटमेंट किया जायेगा। जोशीमठ में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोनिवि को सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन अभी भी कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रमुख सचिव लोनिवि प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारियों एवं विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

पार्किंग स्थलों पर आराम करने की व्यवस्थाएं भी की जाए

उन्होंने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था के साथ ही चालकों के लिए पार्किंग स्थलों पर आराम करने की व्यवस्थाएं भी की जाए। चारधाम यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि यात्रा शुरू होने से पूर्व अधिकारी धरातल पर जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

चारधाम यात्रा मार्गों के आस-पास के मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ इन धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि अपने यात्रा खर्च का 05 प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके लिए चारधाम में किन स्थानीय उत्पादों को प्रमोट किया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास किये जाएं। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेम चंद अग्रवाल, श्री चंदन राम दास, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, विधायक श्री भरत चौधरी, श्रीमती शैला रानी रावत, श्री दुर्गेश्वर लाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी आदि उपस्थित रहे

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.