खबर संसार, नई दिल्ली : अगर आप पीते हैं Ginger (अदरक) वाली चाय, तो ये खबर है आपके लिए, बहुत से लोगों को अदरक वाली चाय पीना काफी पसंद होती है। ठंड के मौसम में ज्यादातर सभी लोग अदरक वाली चाय की फरमाइश करते हैं। ज्यादा चाय पीना तो सेहत के लिए वैसे भी नुकसान दायक ही है, लेकिन क्या आपको पता है अदरक वाली चाय हमारे सेहत को कितना नुकसान पहुंचाती है, अदरक वाली चाय पीने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
ये भी पढें- फर्जी पत्र दिखा बेच डाला रेलवे का Steam engine, दारोगा निलंबित
चाय की शौकीन रहें थोड़ा सतर्क
चाय वैसे तो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती, लेकिन आज के समय में चाय के बिना सब कुछ अधूरा ही है। लेकिन अगर आपको अगर Ginger वाली चाय पसंद है तो इसके फायदें और नुकसान भी आपको जानना जरूरी है। यहां बताते चलें किसी भी व्यक्ति को पूरे दिन में पांच ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन इससे ज्यादा अदरक हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है, जो हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है।
Ginger से ये हो सकती हैं बीमारियां
ज्यादा मात्रा में Ginger का सेवन करना ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। चिकित्सकों का मनना है कि ज्यादा अदरक के सेवन से कम नींद की समस्या भी पैदा हो सकती है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। अदरक वाली ज्यादा चाय पीने से पेट मेें गैस की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
वहीं जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत वालों को उचित मात्रा में अदरक लेना फायदेमंद होता है। वहीं जिनका बीपी लो या कम रहता है उन्होंने अदरक जरा सी भी मात्रा में लिया तो उनकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। दरअसर अदरक में खून को पतला कर देने का गुण होता है. ऐसे में बीपी वालों का बीपी और कम हो सकता है। शुगर के मरीजों को अदरक के सेवन से बचना चाहिए इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवन अचानक से कम हो सकता है। जिससे हाइपो ग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है।



