Monday, May 20, 2024
HomeHealthअगर आपको है hot water पीने की आदत, तो तुरंत बदल डालें...

अगर आपको है hot water पीने की आदत, तो तुरंत बदल डालें…

खबर संसार, नई दिल्ली : अगर आपको है hot water पीने की आदत, तो तुरंत बदल डालें…, यूं तो करीब 7-8 गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे में कई लोगों को गर्म पानी पीने की आदत होती है। वजन घटाने के लिए काफी संख्या में लोग hot water का सेवन करते हैं।

मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, लेकिन आपको इसका सही तरीका भी जानना चाहिए। ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी से करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पूरे दिन hot water का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढें- रसोई गैस सिलिंडरों का वजन घटाने पर विचार कर रही है सरकार

hot water से अंदरूनी अंगों को ज्यादा खतरा

क्या आपको पता है ज्यादा गर्म पानी पीना हमारे आंतरिक तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में गर्म पानी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको hot water पीना है तो हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। ज्यादा गर्म पानी पीने से अंदरूनी अंगों को ज्यादा खतरा हो सकता है। शरीर के अंदरूनी अंगों के टिशूज बेहद संवेदनशील होते हैं। गर्म पानी के कारण सबसे पहले प्रभावित होने वाले अंगों में होंठ, मुंह का अंदरूनी हिस्सा, जीभ और गर्दन होती है।

रात में सोते समय गर्म पानी पीने की आदत छोड़े

अगर आप रात में सोत वक्त hot water पीने की आदत है, तो इस बात का जरूर ध्यान दें कि रात में सोते समय hot water पीने से आपकी नींद में व्यवधान आ सकता है। इससे बार-बार यूरिन आता है, और आपकी रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.