HomeAdministrativeश्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा हेल्पलाइन 7302532213

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा हेल्पलाइन 7302532213

नैनीताल खबर संसार.श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा हेल्पलाइन 7302532213 पर कॉल कर सकते है जी हा15 जून को होने वाले आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा की गई विशेष पार्किंग व्यवस्था15 जून को होने वाले धार्मिक आयोजन के दृष्टिगत, श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है।

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा हेल्पलाइन 7302532213

विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 से अधिक पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है।उप जिलाधिकारी कैंचीधाम तुषार सैनी द्वारा अवगत कराया गया है कि इन पार्किंग स्थलों को इस प्रकार से चिन्हित किया गया है कि हर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को नजदीकी पार्किंग सुविधा मिल सके। इस योजना का उद्देश्य यातायात जाम से बचाव करना तथा श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है।श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:हेल्पलाइन नंबर 1- (07302532213) हेल्पलाइन नंबर 2- (05942-245543)उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर श्रद्धालु किसी भी समय संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हैं कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग प्रदान करें ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.