हल्द्वानी खबर-संसार: कोरोना के बढ़तें संक्रमण के चलते पूरे उत्तराखंड में आज साप्ताहिक Kovid Curfew का पुलिस ने उत्तराखंड के 13 जिलों में कड़ाई से पालन करवाया। इस बीच चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिन्धी चैराहे पर एक बाइक पर दो लोग बाइक पर आते दिखे तो पुलिस ने संदेह होने पर उन्हें रोका, तो उनके पास से दवाइयों का एक झोला मिला।
Kovid Curfew के चलते पूछताछ में पता चला, कि यह झोलाछाप डॉक्टर है। हालांकि पुलिस ने उससे कागज दिखाने व दवाईयों के पर्चे लाने पर वापस करने का आश्वासन दिया, क्योंकि उसके पास कुछ नहीं था हालांकि की सड़कें सूनसान थी। कई जगह की जनरल स्टोर की दुकानों पर सिगरेट की सप्लाई देते रहे क्योंकि अचानक लगे Kovid Curfew से सभी हक्के बक्के थे।
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- प्रदेश में 37 कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की हुई मौत

कई के कटे चालान
पुलिस कर्मी प्रत्येक कार वाले, स्कूटर वाला टेंपो वाले, स्कूटी बाइक वालों को रोक-रोक कर पूछताछ कर रही थी। Kovid Curfew के चलते जो लोग खाली टहलते मिले, या जो लोग भी नियमों से विपरीत मिले पुलिस ने उसका तुरंत चालान काट दिया।
पढ़ें चर्चित खबरें
बाहरी राज्यों आए लोगों का भी कटा चालान
इस मौके पर सिंधी चौराहे पर सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी एसपी सिटी दिनेश चंद्र सहित तमाम पुलिस वाले हर एक वाहनों को रोककर जांच कर रही थी, कोई राजस्थान का गाड़ी वाला तो कोई छत्तीसगढ़ का तो कोई बरेली का और कोई बिहार का।
Kovid Curfew के दौरान तमाम लोग अलग-अलग कई शहरों और राज्यो से आऐ थे। कई लोग बीमारी के वजह से दवा लेने पहुंचे थे तो कोई बच्चे को हॉस्टल या घर तो कोई मरीज को दवा इत्यादि लेने के लिए घर से बाहर निकले थे। उनके रीजन वगैरह जाने तभी उन लोगों को जाने दिया।
























