खबर संसार नई दिल्ली। सिंह- राशि वाले आज
व्यापार में कोई भी ठोस निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है. यह समय जल्दबाजी का नहीं है. राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्कों को मजबूत करें. ये संपर्क आपको भविष्य में फायदा देंगे।
मेष- राशि वाले आज पहले से चल रहा कोई पारिवारिक मतभेद आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा हल हो सकता है. आपके कार्यों की भी तारीफ होगी और लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा. भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृषभ- राशि वाले आज सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करना उचित रहेगा. घर के रखरखाव तथा साफ-सफाई संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी. किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे।
मिथुन- राशि वाले आज बिज़नेस गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी. यह समय नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल नहीं है. पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें. नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
कर्क- राशि वाले आज रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा. किसी मित्र की मुसीबत में उसका सहयोग करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी. चुनौतियों को स्वीकार करना आपके मनोबल को बढ़ाएगा, साथ में सफलता का मार्ग भी खोलेगा।
कन्या-राशि वाले आज पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी गतिविधियों को अवश्य शेयर करें. इससे आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी. संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी।
तुला- राशि वाले आज बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूर रहे. इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाकर रखें. कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना उचित रहेगा।
वृश्चिक-राशि वाले आज विवाह से संबंधित निर्णय तेजी से आगे बढ़ेंगे. परिवार से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय आज के दिन लेना टालना होगा. परिवार के बुजुर्गों की सहमति के बिना किसी भी कार्य को आगे ना बढ़ाएं. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग काम की जगह वाद-विवादों का सामना कर सकते हैं.
धनु- राशि वालो को आज बहुत समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी. तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे. किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या हल करने में भी आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है।
मकर- राशि वाले आज बिजनेस के कामों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना उचित रहेगा. किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी. परंतु पैसा आने के साथ-साथ जाने का भी रास्ता तैयार रहेगा. उचित बजट बनाकर रखें।
कुम्भ- राशि वाले आज आपके द्वारा बनाई गई योजना पर टिके रहने के लिए आपको इच्छाशक्ति को अधिक प्रबल करने की आवश्यकता होगी. यदि आज आप अपने प्रयत्नों को और थोड़ा बढ़ाते हैं तो जीवन में व्यवस्था स्थापित होगी. बड़ा प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हो सकता है।
मीन-राशि वाले आज आपका भाग्य सहयोग करेगा. परंतु दूसरों के निर्णय की बजाए स्वयं के निर्णय ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे. कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है इसलिए प्रयासरत रहे. किसी भी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा.



