खबर संसार, नई दिल्ली : इस नंबर पर कीजिए मिस कॉल, जानिए ताजा sona-chaandee के भाव, सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं अब सिर्फ आपको अपने मोबाइल से एक मिस काल करनी होगी और तुरंत आपको सोना- चांदी के ताजा भाव मिल जाएंगे। जिससे आप आसानी से sona-chaandee ज्वैलरी शॉप से या ऑल लाइन खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या करना है आपको।
यह भी पढे – हद हो गई- अब Woman पुलिसकर्मी से छेड़छाड़
इस नंबर पर करें मिस काल
आपको बात दें कि 22 कैरेट और 18 कैरेट की सोने की ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए आप इस नंबर पर 8955664433 मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए ताजा भाव की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं।
ऐसे परखें sona-chaandee की शुद्धता
अगर आपको sona-chaandee की परख नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि अब सरकार ने इसके लिए एक नया ऐप जारी किया है। नाम है बीआईएस केयर ऐप। आप इस एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
जानिए क्या आज के ताजा भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने के रेट 45,740 रुपये और चांदी के रेट 60,600 रुपये प्रति किलो पर हैं। 24 कैरेट वाला सोना 46694 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 46507 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना 27393 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। पिछले सत्र में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर सोने की कीमतों में तेजी आई।


