HomeNationalकश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे, कड़कड़ाती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे, कड़कड़ाती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

कश्मीर घाटी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ जगह न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि श्रीनगर में रात का तापमान सामान्य से 2.7 से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रिपोर्टों के मुताबिक घाटी के कुछ इलाकों में भीषण ठंड के कारण जलापूर्ति वाले पाइपों में पानी जम गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम है।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई

इसके अलावा, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ीं हैं। चिकित्सकों ने विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी लोगों को सावधानी बरतने तथा ठंड से बचने के लिए अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है तथा 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। बहरहाल, पर्यटक जहां इस मौसम का आनंद ले रहे हैं वहीं स्थानीय लोग कह रहे हैं कि हमें इस मौसम का इंतजार रहता है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.