मुंबई/नई दिल्ली, खबर संसार। कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की है जिसमें आर्यन तथा पांच अन्य को क्लीन चिट दी गई है, इनके नाम चार्जशीट में नहीं हैं।
दिल्ली NCB हेडक्वार्टर के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 6 लोग चार्जशीट का हिस्सा नही हैं यानी आर्यन को एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है। आर्यन के खिलाफ एसआईटी को ठोस सबूत नहीं मिले। सुबूत न होने की वजह से जिन लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं हैं, उनके आर्यन खान के अलावा अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर साइगन, भास्कर रोड़ा और मानव सिंघल शामिल हैं।
इसे भी पढ़े-अब अजमेर की दरगाह के हिंदू मंदिर होने का दावा, पुरातत्व सर्वेक्षण की मांग
एंटी ड्रग एजेंसी ने इस मामले में 6 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 14 आरोपियों के नाम हैं। 23 वर्षीय आर्यन जो कि गिरफ्तार किए गए 20 लोगों में से एक थे, का नाम आरोपियों में शामिल नहीं है। मामले में जांच एजेंसी तय समय में चार्जशी दाखिल करने में नाकाम रही थी, इसके बाद कोर्ट ने मार्च में इसे दो माह का अतिरिक्त समय दिया था।
गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान समेत 19 अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था। एनसीबी ने तीन अक्टूबर को आर्यन को मुंबई के तटीय इलाके में एक क्रूज जहाज से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
इस आधार पर आर्यन को मिली क्लीन चिट
- NCB के डीजी संजय सिंह ने अपने बयान में कहा है कि अरबाज मर्चेंट ने अपने बयान में कहा था कि उसके पास से बरामद ड्रग्स आर्यन खान के लिए नहीं थी।
- ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद आर्यन का मेडिकल नहीं करवाया गया था, इसलिए यह साबित नहीं हो सका कि आर्यन ने ड्रग्स का सेवन किया था या नहीं?
- अरबाज ने अपने बयान में यह भी कहा था कि आर्यन ने क्रूज पर ड्रग्स ले जाने से मना किया था।
- किसी भी ड्रग पैडलर ने आर्यन को ड्रग्स सप्लाई करने की बात नहीं कही थी।
समीर वानखेड़े पर फिर उठे सवाल
इस चार्जशीट के सामने आने के बाद शुरुआत में इन्वेस्टिगेशन को लीड करने वाले NCB डायरेक्टर समीर वानखेड़े भी सवालों के घेरे में हैं। चार्जशीट के मुताबिक, SIT जांच के दौरान क्रूज पर हुई छापेमारी की कार्रवाई में भी कई अनियमितताएं मिली हैं। इस SIT का गठन कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक द्वारा NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगाए आरोपों के बाद किया गया था।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
