HomeNationalपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, हाईकोर्ट भी हुआ सख्त

पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, हाईकोर्ट भी हुआ सख्त

प्रधानमंत्री आवास के बाहर 21 जुलाई को कांग्रेस नेताओं के धरने के विरोध में बुधवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च कुर्जी हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय तक प्रस्तावित था।

मार्च के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आईं और कुछ कार्यकर्ताओं के सिर भी फट गए। हंगामे के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हुए, वहीं बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।

NEET मुद्दे पर चंडीगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

NEET पेपर लीक मामले को लेकर चंडीगढ़ में भी बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। पंजाब बीजेपी ने इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के सेक्टर-15 स्थित मुख्यालय का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था। हालांकि, कांग्रेस कार्यालय के पास पहले से ही चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया।

कुछ ही देर बाद कांग्रेस भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने खड़े हो गए। दोनों पक्षों के बीच केवल चंडीगढ़ पुलिस की बैरिकेडिंग थी। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस के जवाब के बाद याचिकाकर्ता अपना प्रत्युत्तर (रिज्वाइंडर) दाखिल करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को निर्धारित की गई है। साथ ही हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को बॉडी कैमरा और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.