Friday, January 16, 2026
HomeCoronaअब Rahul Gandhi भी कोरोना पॉजिटिव

अब Rahul Gandhi भी कोरोना पॉजिटिव

खबर संसार नई दिल्ली: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ट्वीट कर Rahul Gandhi  ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें हल्के लक्षणों के बाद कराई जांच में मैं कोविड-19 कोरोना पॉजिटिव  पाया गया हूं। जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं है वो अपनी जांच जरूर करवा लें।

राहुल गांधी ने  ट्वीट कर दी जानकारी 

Rahul Gandhi  ने ट्वीट किया, ‘प्रवासी श्रमिक एक बार फिर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उनके बैंक खातों में रुपए डाले। लेकिन कोरोना फैलाने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक कदम उठाएगी।‘

प्रियंका गांधी भी हो चुकी हैं कोरोना पाॅजिटिव 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हस्बैंड रॉबर्ट वाड्रा Corona positive पाए गए हैं।  हालांकि प्रियंका गांधी जांच में निगेटिव पाई गई थी। लेकिन उन्होंने खुद को विधानसभा चुनावों के प्रचार से अलग कर लिया है।  सभी चुनावी सभाएं रद्द कर प्रियंका गांधी होम क्वारंटीन हो गई थी।

यह भी पढ़े-  ‘Aayudh edavaans’ चार दिनों ही कोरोना ठीक करने का दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री  ने की ठीक होने कामना 

इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की कामना की है. अशोक गहलोत ने लिखा कि मैं Rahul Gandhi जी के कोरोना पॉजिटिव  आने पर उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. वह जल्द ठीक हो जाएं।

1 मई से सबका होगा टीकाकरण

1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अपनी 50% सप्लाई केंद्र को करेंगी। बाकी 50% सप्लाई वे राज्य सरकारों को दे सकेंगी या उसे ओपन मार्केट में बेच सकेंगी। वैक्सीनेशन के लिए कोविन के जरिए रजिस्ट्रेशन पहले की ही तरह जरूरी रहेगा। वैक्सीन की कमी न हो, इसके लिए राज्य सरकारों को कंपनियों से सीधे वैक्सीन खरीदने के अधिकार दे दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.